शिमला:शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग में नियमित गश्त कर रही पुलिस की टीम ने एचआरटीसी बस को रुकवाया। जब पुलिस ने सवारियों की तलाशी ली तो एक युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी व्यक्ति की पहचान राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव पंडोरी बडेच, डाकघर बलकलां, तहसील बटाला, पुलिस थाना हरकामोह, जिला अमृतसर, पंजाब, आयु लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई। । जानकारी अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम शनिवार रात को टुटीकंडी क्रॉसिंग और इसके आसपास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से आ रही एचआरटीसी की बस में नशे की तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने टुटीकंडी क्रॉसिंग में बस को तलाशी के लिए रुकवाया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से काले टेप में लिपटा हुआ पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर उक्त पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया, जिसका वजन लगभग 26 ग्राम पाया गया।
जिसपर उक्त अभियोग थाना पश्चिम शिमला में पंचीकृत किया गया है तथा मामले में संलिप्त आरोपी राजदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रकरण में आगामी जांच जारी है। जिला में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2026 में अब तक कुल 101 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 177 आरोपी सीधे मामलों में तथा 38 आरोपी बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकज के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं।