ताज़ा समाचार

शिमला: कार खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पार्किंग के दौरान अनियंत्रित हुई कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जो चार लोग पहले ही गाड़ी से उतर चुके थे, वे सुरक्षित रहे और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व दुर्गम हालात के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद देर रात दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया। बाद में सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार देर रात समर हिल के एमआई रूम क्षेत्र के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को पीछे करने की कोशिश के दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के मलोया निवासी बारा सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed