उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के लिए आवेदन 21 तक

सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के भी भरे जाएंगे 3 पद

हमीरपुर :  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के एक पद और सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के 3 पदों के लिए 21 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये पद संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के लिए पात्रता, नियम एवं शर्तें, कार्य क्षेत्र, आवेदन पत्र और संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 की विस्तृत जानकारी जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर की वेबसाइट हमीरपुर.डीकोर्ट्स.जीओवी.इन hamirpur.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने पात्र एवं इच्छुक अधिवक्ताओं से इन पदों के लिए आवेदन करने की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed