सोलन : पंचायत समिति पट्टा के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति पट्टा के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।

अधिसूचना के अनुसार बढलग, वार्ड नम्बर 1 अनुसूचित जाति महिला, दाड़वा, वार्ड नम्बर 2 महिला, जाडला, वार्ड नम्बर 3 अनुसूचित जाति, जगजीत नगर, वार्ड नम्बर 4 महिला, बाड़ियां, वार्ड नम्बर 5 अनारक्षित, कैंडोल, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, कालुझण्डा, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जन जाति महिला, मन्धाला, वार्ड नम्बर 8 महिला, सूरजपुर, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित, भटोली कलां, वार्ड नम्बर 10 अनारक्षित, गुल्लरवाला, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, सौड़ी, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जाति महिला, साईं, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, गोयला, वार्ड नम्बर 14 महिला तथा चण्डी, वार्ड नम्बर 15 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed