ताज़ा समाचार

विधायक डॉ. जनक राज बोले- विधानसभा में सरकार उनके क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज कर रही..

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जमीन पर बैठ गए विधायक जनक

हिमाचल : प्रदेश के चंबा जिले के मैहला पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने मंच पर बैठने के बजाय जमीन पर स्टेज के सामने बैठकर अपने क्षेत्र की अनसुनी समस्याओं को मंच के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। विधायक ने अपने इलाके लोगों की समस्याओं को लेकर बात रखी। स्पष्ट किया कि वह इस कार्यक्रम में कोई बाधा उत्पन्न करने नहीं आए हैं, बल्कि जो मांगें विधानसभा में अनसुनी कर दी जाती हैं, उन्हें इस मंच से सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि विधानसभा में सरकार उनके क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज कर रही है। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि मैहला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंच रही है तो वे अपने क्षेत्र की मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने लोकतांत्रिक विरोध किया और सरकार मजबूर हुई मंच पर बुलाने के लिए कांग्रेसियों की नंगा नाच करके लोकतंत्र और देश की बेइज्जती नहीं करवाई

सम्बंधित समाचार

Comments are closed