झारखंड के पूर्व CM के पोते की मनाली में मौत…

हिमाचल: मनाली में एक होमस्टे में ठहरे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  जानकारी अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। सोमवार को सोलंगनाला और हामटा स्नो प्वाइंट में घूमने के बाद वापस होम स्टे में लौट कर आया था। मंगलवार सुबह वह होम स्टे में ही रुका था। दोस्त वापस लौट तो वीरेन ने सर में भारी दर्द होने की बात की, जिसके बाद दोस्तों ने उसे दवाई दी। दोपहर ढाई बजे दोस्तो को वीरेन के विस्तर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो बेड से गिरा पड़ा था। दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में उसके मुंह से झाग भी निकला। सिविल अस्पताल में उसे सीपीआर दी गई लेकिन जांच उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वीर सोरेन का आज कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed