इग्नू में प्रवेश  की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

होली उत्सव के दौरान लाइटिंग और स्मृति चिह्न इत्यादि के लिए दो अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित

हमीरपुर : राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के आयोजन स्थल, मुरली मनोहर मंदिर चौगान के चारों ओर, ऐतिहासिक किले और अन्य धरोहरों को लाइटों से सजाने और मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा प्रतिभागियों के लिए स्मृति चिह्न इत्यादि की व्यवस्था के लिए 21 फरवरी सुबह साढे दस बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट एचपीहमीरपुर.एनआईसी.इन hphamirpur.nic.in पर भी उपलब्ध है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed