हमीरपुर : जिला मुख्यालय के निकट जसकोट में हैलीपोर्ट के निर्माण कार्य के कारण सासन-बलेटा सड़क पर यातायात 26 फरवरी तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जसकोट में हैलीपोर्ट के निर्माण के लिए आजकल पहाड़ी की कटिंग का कार्य प्रगति पर है। इसको देखते हुए सासन-बलेटा सड़क पर वाहनों की आवाजाही 26 फरवरी तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पक्का भरो-दड़ूही चौक-कमलाह सड़क से या सासन चौक से दड़ूही और कमलाह होते हुए बलेटा तक आवाजाही कर सकते हैं।
28 फरवरी तक बंद रहेगा संपर्क मार्ग
हमीरपुर :उपमंडल बड़सर के अंतर्गत भकरेड़ी क्षेत्र में अनुसूचित जाति बस्ती के संपर्क मार्ग पर सीसी पेवमेंट लगाने का कार्य आरंभ किया गया है। इसलिए, इस मार्ग पर यातायात 28 फरवरी तक बंद किया गया है। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि सीसी पेवमेंट लगाने के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त संपर्क मार्ग को 28 फरवरी तक बंद किया गया है।