मण्डी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2020 के लिए जिलावार आॅडिशन 14 से

मण्डी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में नाट्य प्रस्तुतियों की धूम, 12 और 13 फरवरी को संस्कृति सदन कांगनीधार बनेगा रंगमंच का केंद्र

मण्डी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन कांगनीधार में 12 और 13 फरवरी को विविध सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। विभिन्न रंग संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत इन नाट्य कृतियों में पौराणिक, सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं की झलक देखने को मिलेगी।

12 फरवरी को जागृति कला मंच द्वारा ‘अर्धनारीश्वर’ नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 12 और 13 फरवरी को सोसाइटी फॉर द इनपरावरमेंट ऑफ कल्चरल डेवलपमेंट द्वारा नाटक ‘सफेद पाला’ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के लेखक अनिल कुमार शर्मा तथा निर्देशक वेद कुमार हैं।

इसी क्रम में आकार थिएटर सोसाइटी मंडी द्वारा 12 और 13 फरवरी को ‘हन्नु हटेला से लड़की सेठ क्यों नहीं होती’ का मंचन किया जाएगा। इसके लेखक राजेश कुमार हैं तथा परिकल्पना और निर्देशन दीप कुमार ने किया है।

उत्सव संस्था मंडी की ओर से ‘ओ रे मनवा’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसका मूल आलेख निर्मल वर्मा का है, जबकि नाट्य रूपांतरण और निर्देशन दक्षा शर्मा द्वारा किया गया है।

इसके अतिरिक्त महेंद्र लाल मंजीत मन्ना द्वारा लिखित एवं निर्देशित ‘अधूरे पन्ने और यादों की चौखट’ तथा रेखा विशिष्ठ और सीमा शर्मा द्वारा निर्देशित ‘व्यूटी पार्लर’ का भी 12 और 13 फरवरी को मंचन किया जाएगा।

दो दिनों तक चलने वाली इन नाट्य प्रस्तुतियों से संस्कृति सदन कांगनीधार रंगमंचीय गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा और दर्शकों को विविध विषयों पर आधारित सशक्त प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed