AICC का नेशनल टैलेंट हंट: हिमाचल में दो दिवसीय इंटरव्यू सेशन

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा ने कहा है कि कांग्रेस देशभर में राष्ट्रीय टेलेंट हंट का आयोजन कर युवाओं को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ने व मीडिया संवाद के लिये तैयार कर रही है। इसमें पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर,पनेलिस्ट,प्रवक्ता और अनुसंधानकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इसके लिये प्रदेश में भी उन युवाओं और ऊर्जावान लोगों के साक्षात्कार लिए जा रहें है जिन्होंने इसके लिये आवेदन किया है।
सपरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जल्द ही प्रदेश को कांग्रेस की एक ऐसी मीडिया टीम दी जाएगी जो कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को दृढ़ता से प्रदेश के समुख रखेगी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार पूरे होने के बाद इनकी छंटनी होगी और उनकी कुशलता को देखते हुए पार्टी उन्हें इन पदों पर नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद इन लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिससे यह लोग कुशलता से अपना कार्य कर सकें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed