जल्द ही पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को दी जाएगीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आज नव वर्ष पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को लोकभवन व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके आवास ओक ओवर में जाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की बधाई देने का आभार व्यक्त किया।
राजीव भवन में उनसे मिलने आये पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके मान सम्मान में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जायेगी।
दिन भर पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उन्हें नव वर्ष की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विनय कुमार ने नव वर्ष पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed