कांगड़ा: कार में खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत; 2 घायल
कांगड़ा: कार में खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत; 2 घायल
कांगड़ा : कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पेश पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। कार में सवार चार युवक कार में सवार थे, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। खबर मिलते ही पुलिस और रैस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक युवकों की पहचान नवीन (36) निवासी (मालनु) भवारना और राजीव ठाकुर (31) निवासी (सलोहा) नैना देवी के रूप मे हुई है, जबकि घायल युवकों की पहचान अक्षय (27) निवासी (ऐहजू ) मंडी और मोहित (29) निवासी घाड़ (पंचरुखी) के रूप मे हुई है। पुसिल ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।