प्रदेश मे हुए नगर निकायों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने से साफ प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ – प्रतिभा सिंह
प्रदेश मे हुए नगर निकायों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने से साफ प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ – प्रतिभा सिंह
शिमला : पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रोहड़ू नगर पालिका में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि रोहड़ू में कांग्रेस आज भी एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने इस शानदार जीत के लिये नव निर्वाचित नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों को बधाई देते हुए यहां के मतदाताओं का आभार व्यक्त भी किया है। प्रतिभा सिंह ने आज यहां कहा कि रोहड़ू स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की कर्म भूमि रही है। यहां के लोग आज भी जिस मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहे हैं,इसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश मे हुए नगर निकायों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने से साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ खड़े है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि लोग भाजपा के किसी भी बहकावे में आने वाले नही है। प्रदेश के चार नगर निगमों सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।