प्राइवेट सेक्रेटरी गुरजीत सिंह और सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी काना सिंह चौहान केन्द्रीय आलू अनुसंधान शिमला से सेवानिवृत्त
प्राइवेट सेक्रेटरी गुरजीत सिंह और सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी काना सिंह चौहान केन्द्रीय आलू अनुसंधान शिमला से सेवानिवृत्त
शिमला : 35 वर्षों की सेवा के बाद गुरजीत सिंह और काना सिंह चौहान केन्द्रीय आलू अनुसंधान शिमला से आज सेवानिवृत्त हो गए। गुरुजीत सिंह ने अपना कार्यकाल 1989 में जूनियर स्टेनो के रूप में शुरू किया था और अपनी 35 वर्षों के सेवाओं के लंबे कार्यकाल के बाद प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं काना सिंह चौहान ने भी 1989 में अपनी सेवाएं संस्थान को इलेक्ट्रिशन के रूप में प्रदान करना आरंभ किया था और वे भी 35 वर्षों की एक लंबी पारी के बाद संस्थान से सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हो गए। इनकी विदाई के अवसर पर संस्थान के निदेशक ब्रजेश सिंह ने और सभी कर्मचारी साथियों ने सेवानिवृत्ति के बाद सुखद भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।