स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में परवाणु शहर कोे देश में मिला दूसरा स्थान

हिमाचल: प्रदेश के परवाणू शहर ने भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह के दौरान 9 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा माननीय राज्य मंत्री  कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य सचिव डॉ. प्रवीन चद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परवाणू शहर को 3 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में देश के स्वच्छतम वायु वाले नगरों में से एक के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार के साथ हिमाचल प्रदेश को ₹25 लाख की नकद राशि भी प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र में स्वच्छ वायु की गुणवत्ता को बनाए रखने और और अधिक सुधार हेतु उपयोग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि  मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रेरित समेकित प्रयासों का परिणाम है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय प्रशासन तथा परवाणू शहर के नागरिकों के समर्पित योगदान को दर्शाता है, जिन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ वायु सुनिश्चित करने हेतु मिलकर प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जनस्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने के हमारे संकल्प को और भी सशक्त बनाती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed