ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक बने महेश पठानिया

हिमाचल: प्रदेश सरकार ने संयुक्त निदेशक महेश पठानिया को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है। वह संयुक्त निदेशक के पद पर निदेशालय में नियुक्त रहे हैं। पठानिया मूल रूप से कांगड़ा से हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभाग में संयुक्त निदेशक के एक पद को अपग्रेड कर अतिरिक्त निदेशक का पद बना दिया है। महेश की रिटायरमेंट या आगामी पदोन्नति के बाद अतिरिक्त निदेशक का पद समाप्त हो जाएगा। पठानिया पू्र्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव भी रह चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed