पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला : 4 ग्राम हेरोइन के मामले में 27 वर्षीय युवक को 2 महीने की जेल

शिमला: पुलिस थाना न्यू शिमला में अभियोग संख्या 08/2020 दिनांक 06.02.2020, धारा 21 NDPS Act के तहत आकाश भोपटा (27 वर्ष), निवासी रोहड़ू, जिला शिमला के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था।

माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC-4), शिमला की अदालत ने आज 13 नंवबर को आरोपी को दोषी करार देते हुए 2 माह के कठोर कारावास तथा ₹2,500 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 30 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

शिमला पुलिस द्वारा मामले की प्रभावी जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को दोषसिद्धि हुई।

शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी जांच एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से उन्हें कानून के दायरे में लाने के प्रयास जारी रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed