सोलन: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोंल्लास के साथ आयोजित; हर्षवर्द्धन चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

सोलन: उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग, पर्यटन तथा ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर हिमाचल प्रदेश में खुशहाली और तरक्की के नए युग का सूत्रपात करने के लिए कार्य कर रही है। हर्षवर्द्धन चौहान आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एन.सी.सी, स्काउटस एण्ड गाईडस एवं विद्यालयों द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक विनय ठाकुर ने परेड का नेतृत्व किया।

उन्होंने इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।

श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने 78वें हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को प्रदेशवासियों की और से नमन किया। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. परमार के अथक प्रयासों से हिमाचल की परिकल्पना साकार हुई और आज हिमाचल प्रदेश विकास के नए आदर्श स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी परवाणू के पद पर तैनात मेहर पंवार तथा भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

हर्षवर्द्धन चौहान ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए थाना प्रभारी सोलन पुलिस निरीक्षक हंस राज, उप पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह थाना सदर सोलन और मनोज कुमार मुख्य आरक्षी थाना सदर सोलन को सम्मानित किया।

श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उप पुलिस निरीक्षक दलीप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपुर, उप पुलिस निरीक्षक धनवीर सिंह थाना प्रभारी कसौली, उप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह थाना प्रभारी परवाणू और उप पुलिस निरीक्षक हरि सिंह थान प्रभारी बागा को सम्मानित किया।

उन्होंने यातायात इकाई सोलन की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावती को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

हर्षवर्द्धन चौहान ने विशेष जांच इकाई ज़िला सोलन में कार्यरत उप पुलिस निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी नवीन कुमार एवं रोहित कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, शुभम, आरक्षी अमित कुमार और बालकृष्ण को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

उद्योग मंत्री ने ज़िला पुलिस सोलन के साईबर सैल में कार्यरत आरक्षी सौरभ, सुरक्षा शाखा अर्की में तैनात आरक्षी दलीप चंद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में सहायक वाचक के पद पर कार्यरत मानद सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश तथा आरक्षी मन्दीप कुमार, पुलिस लाईन सोलन में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुखविंदर सिंह, पुलिस लाईन सोलन में चीफ ड्रिल इंसट्रक्टर के पद पर कार्यरत मानद मुख्य आरक्षी रतन चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में कार्यरत आरक्षी आशीष कल्याण तथा पुलिस लाईन सोलन में सेवारत महिला आरक्षी सुमन देवी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

हर्षवर्द्धन चौहान ने वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को बहुमूल्य वन भूमि को वनों की आग से बचाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed