पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

ऊना: रील बनाने के चक्कर में ढांक से गिरकर दो किशोरों की मौत

ऊना: ऊना की उप तहसील जोल के सोहारी में रील बनाने के चक्कर में दो किशोरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। रील बनाते हुए दो किशोरों ढांक से गिर गए। इनमें 17 वर्षीय आद्विक व परमार पुत्र हिमांशु परमार निवासी सोहारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 16 वर्षीय सक्षम पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी सोहारी का शव ढांके नीचे स्थित खड्ड से स्थानीय गोताखोरों ने 16 घंटे बाद बरामद किया। जोल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोहारी खड्ड में मंगलवार शाम गांव के चार किशोर आद्विक, सक्षम, अक्षय व आर्यन निवासी सोहारी नहाने के लिए गए। नहाने के बाद चारों किशोर रील बनाने लगे। इसी दौरान रील बनाते हुए सक्षम ढांक से नीचे गिर गया, जिसे बचाने के चक्कर आद्विक परमार भी नीचे गिर गया। ढांक से नीचे गिरते ही आद्विक चोटिल हो गया, जबकि सक्षम खड्ड के पानी में नीचे चला गया। मौके पर मौजूद अक्षय व आर्यन घबराकर मौके से भाग गए। जबकि घायल आद्विक ने तुरंत ही मामले की जानकारी 100 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, जहां आद्विक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।     वहीं, लापता सक्षम की परिजनों सहित पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। एएसपी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड व ड्रोन की मदद से तलाश शुरू की। वहीं स्थानीय गोताखोर खड्ड में सक्षम को ढूंढते रहे। काफी देर प्रयास के बाद खड्ड से गोताखोरों को सक्षम का शव बरामद हुआ।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि रील बनाने के चक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे किशोर का शव स्थानीय गोताखोरों द्वारा खड्ड से बरामद किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed