हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 16 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 मार्च को लाइनों एवं पेड़ों की कांट छांट के कार्य के चलते हमीर होटल, वार्ड नंबर 5,7,8,9 और 10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, एचआरटीसी वर्कशॅाप, ठाकुर नर्सिंग होम, बाइ पास, नाल्टी रोड़, गौड़ा, खुडडी, दुलेहड़ा, गरथेड़ी, उसयाना, लोहारड़ा, भोटा चौक, हॉस्पिटल के आस-पास, हथली, घनाल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed