बिलासपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां
बिलासपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां
बिलासपुर: बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी। वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर गोलियां चला दी। गोली लगने से पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को ढूंढ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने बंबर ठाकुर से बात की है। मैंने उनको कहा कि एम्स जाएं, लेकिन वो आईजीएमसी आना चाहते हैं तो ये उनका निजी विचार है। डिप्टी कमीश्नर की मैंने ड्यूटी लगाई है कि जहां वो जाना चाहें उन्हें ले जाएं। मैंने निर्देश दिए हैं कि जिन भी लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है सारे रोड बंद करके उन्हें पकड़ा जाए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में हुआ गोली कांड अत्यंत चिंताजनक है। इस तरह की घटना से यह स्पष्ट है की प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है।
मैं उम्मीद करता हूं कि इस गोली कांड के जो भी दोषी हैं, वे जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होंगे।
इस गोली कांड में घायल लोगों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।