रामपुर में 129 करोड़ से 102 परियोजनाएं की जा रही तैयार
रामपुर में 129 करोड़ से 102 परियोजनाएं की जा रही तैयार
शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रामपुर प्रवास के दौरान कहा कि रामपुर में जल शक्ति विभाग की 129 करोड़ रूपए की 102 परियोजनाएं तैयार कर रहा है जिसमे एक परियोजना 18 करोड़ रूपए की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कुछ अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 नवंबर 2024 को करेंगे।
एचआरटीसी का प्रयास लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी अपने 50वां स्थापन वर्ष मना रहा है और निगम का प्रयास लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने का है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग 327 करोड़ रुपय की लागत से इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहे है। इसके अतिरिक्त, विभाग वॉल्वो बसों का सारा फ्लीट भी बदलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 250 डीजल की नई बसें और टेम्पो ट्रैवलर भी लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने हाल ही में 250 ऑटो पेरेभी जारी किये हैं और 175 प्राइवेट रूट की भी स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशन दोनों समय पर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम जल्द ही 9 करोड़ रूपए का मेडिकल बकाया अपने कर्मियों को देने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 100 करोड़ रूपए का नाईट अलाउंस भी कर्मियों को 2 हिस्सों में दिया जायेगा जिसमे 50 करोड़ रुपए की अदाएगी इसी वर्ष कर दी जाएगी।