कुल्लू: पैराग्लाइडिंग के दौरान एक और विदेशी पायलट की मौत

हिमाचल: प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से विदेशी महिला की मौत हो गई है। हादसा बुधवार को पेश आया। मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अब इस बारे विदेशी दूतावास को भी सूचित किया गया है। यह घटना बीते दिन की है। जब विदेशी महिला मढ़ी में पैराग्लाइडिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और वह नीचे गिर गया, जिसके चलते पैराग्लाइडर उड़ा रही विदेशी महिला की मौत हो गई। लोगों ने घटना के बारे में मनाली पुलिस को सूचित किया था और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला चेक गणराज्य की रहने वाली थीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed