शिमला: महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़..

शिमला: शिमला में एक ऑन ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस जवान पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने अश्लील व अभद्र शब्द कहे। पीड़िता का आरोप है कि जब वह पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।  महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल पर ये आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी दोनों पुलिस की एक बटालियन में सेवारत हैं। ढली पुलिस ने शिकायत मिलने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ढली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed