चंबा: रावी नदी में गिरी कार: 2 शिक्षक की मौत, 2 घायल

भरमौर: जिला चंबा के भरमौर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो अध्यापकों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा मंगलवार देर रात को पेश आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार ये चारों शिशक सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली में छात्रों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात 9 बजे के करीब खड़ामुख होली-उतराला सड़क पर क्यारी पुल के पास उनकी कार हादसे का शिकार होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। मृतकों की पहचान दिलीप चंद निवासी सरैण राख और नवीन कुमार निवासी होली के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों में कमलेश कुमार जिसे गंभीर हालत के चलते चंबा से टांडा रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल जर्म सिंह का चंबा अस्पताल में ही इलाज जारी है

सम्बंधित समाचार

Comments are closed