मण्डी: बस का इंतजार कर रहे  युवक पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत

मण्डी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे एक युवक पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान शमशानी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हालांकि, युवक की पहचान और उसके पते की पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह युवक बचपन से कुल्लू शहर के शमशान घाट के पास अकेला ही रहता था। इस कारण ही इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे। बताया जा रहा है कि यह अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था। वापस कुल्लू जाने के लिए वह हणोगी पुलिस के पास बस का इंतजार कर रहा था, तभी पहाड़ी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर आ गिरा। घायल युवक को शीघ्र नगवाईं अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कुल्लू रेफर कर दिया। लेकिन कुल्लू अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। युवक के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed