हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 1 जून से मौसम खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम के खराब होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 -3 जून को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। जबकि  4 से 6 जून तक अधिकतर स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed