विपक्षी नेताओं व उनके रिश्तेदारों को जांच के नाम पर तंग करना केवल अनैतिकता : भाजपा

शिमला : भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज, नरेन्द्र बरागटा, डा. राजीव सहजल, रणधीर शर्मा व आई. डी. धीमान ने एक सयुंक्त ब्यान में वर्तमान सरकार पर सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार व वीरभद्र सिंह अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए प्रेम कुमार धूमल व विरोधी नेताओं को फंसाने में जुट गए है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, आकंठ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुख्यमन्त्री सत्ता छोड़ने की बजाए जनता का ध्यान बटांने के लिए अब प्रेम कुमार धूमल की सम्पतियों की जांच में लग गए है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री जितने भी षड़यंत्र रच लें, परन्तु सच्चाई को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा विकास व सिद्धांतों की राजनीति की है और वह पूर्व में स्पष्ट कर चुके हैं कि वह प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग, विजिलैंस, सीबीआई सहित किसी भी जांच ऐजेन्सी जांच करने के लिए तैयार है और पूर्व घोषित सम्पति के अतिरिक्त एक इंच भी भूमि अथवा सम्पति इस जांच में प्राप्त होती है तो वीरभद्र सरकार उसे जब्त करें, परन्तु केवल अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए विपक्षी नेताओं व उनके रिश्तेदारों को जांच के नाम पर तंग करना केवल अनैतिकता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि द्वेषपूर्ण कार्यवाहियों से वीरभद्र सरकार ने प्रदेश की राजनीति को निम्नतम स्तर पर पहुंचा दिया है। होना तो यह चाहिए था कि वीरभद्र सिंह त्यागपत्र देकर अपने विरूद्ध लगे सभी आरोपों की जांच के पश्चात सत्ता में आते। परन्तु केवल सरकार का धर्म अब विपक्षी नेताओं के खिलाफ विजिलैंस के सहारे षड़यंत्र रचना भर रह गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार यह षड़यन्त्र बंद करके जनता को सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य मौहिया कराऐ जिसके लिए प्रदेश में हाहाकार मची है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *