ठाकुर सिंह भरमौरी की वन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक

शिमला: वन एवं मत्स्य मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के कर्मचारी संगठन की नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की। भरमौरी ने निगम के कर्मचारियों को बदलते परिवेश में आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी कार्यशैली में विविधता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन से आम लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती हैं तथा लोगों को निर्बाध एवं अपेक्षित सेवाएं प्रदान करने के लिये समर्पण की भावना एवं इमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निगम को और सुदृढ़ करने के लिये इसकी कार्य प्रणाली में नये आयाम जोड़ने का आग्रह किया।

वन मंत्री ने कहा कि निगम को रूटीन के कार्यों के अतिरिक्त बाजार की मांग के अनुरूप अन्य गतिविधियों को भी अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करना चाहिए जिससे निगम की आर्थिकी में बढ़ौतरी हो। उन्होंने कहा कि निगम को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की मांग को पुरा करने के लिए पलाईवुड तथा काष्ठ पर आधारित उद्योगों की तलाश करनी चाहिए तथा इसपर कार्य किया जाना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निगम में लगभग 500 कर्मचारियों को विभिन्न पदों कर पदोन्नत किया है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को चरानी व ढुलानी की शीघ्र भर्ती करने के भी निर्देश दिए। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर वनमंत्री के समक्ष कुछ मांगे रखीं जिनपर वनमंत्री ने अधिकारियों को यथाशीघ्र उचित कारवाई करने के निर्देश दिये।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *