हिमाचल: इस माह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

मण्डी: एलपीजी गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के नाम पर गैस निरीक्षण कर रहे भ्रामक व्यक्तियों से रहें सावधान

जोगिन्दर नगर: घरेलु रसोई गैस (एलपीजी) को लेकर एलपीजी गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के नाम पर गैस निरीक्षण कर रहे भ्रामक व्यक्तियों से उपभोक्ताओं को सावधान रहने की सलाह दी गई है। उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि इस संदर्भ में प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं तथा भ्रामक व्यक्ति उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए एलपीजी गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के प्रभारी पवन कुमार ने लोगों से आह्वान किया है कि किसी भी भ्रामक व्यक्ति से अपने एलपीजी गैस का निरीक्षण न कराएं। उन्होंने बताया कि आजकल कुछ भ्रामक व्यक्ति लोगों के घरों में एलपीजी गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के नाम से गैर-कानूनी तरीके से रसोई गैस का निरीक्षण कर रहें हैं तथा महंगे दामों में गैस की पाइप व रेगुलेटर बदल रहें हैं।

उन्होंने इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कोई भी प्रपत्र व निर्देश एलपीजी गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर को नहीं दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने जोगिंदर नगर के सभी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व समस्त लोगों से ऐसे भ्रामक व्यक्तियों से सावधान रहने का आह्वान किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed