ठियोग : पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ किया दुराचार

शिमला: 4 साल की बच्ची से अभद्रता…

शिमला: राजधानी शिमला में एक 4 चार की मासूम से अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले का पता तब हुआ जब बच्ची के पेट में तेज दर्द होने के बाद उसे परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची की जब जांच की तो उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार बच्ची मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। इसके परिजन शिमला में मजदूरी करते हैं। बच्ची का कुछ दिन पहले ही परिजनों ने शिमला के एक सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। मामले में पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना में मामले अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ करके पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुट गई है। वहीं बच्ची कुछ भी नहीं बता पा रही है। वह डरी और सहमी हुई है।

एसपी संजीव गांधी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा मामले में जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed