भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती

कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस को ही संभालना चाहिए; अन्य राजनीतिक दल की चिंता छोड़ देनी चाहिए : सत्ती

भाजपा की चिंता छोड़ कांग्रेस

ऊना: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अनेकों बार सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस दिया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी को किसी भी प्रकार की नसीहत देने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के पुत्र ने भी अनेकों बार भारतीय जनता पार्टी को सर्टिफिकेट दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति की अनेकों बार प्रशंसा की है इसको भी कांग्रेस पार्टी को बार-बार सुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस को ही संभालना चाहिए और अन्य किसी भी राजनीतिक दल की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह विधायक पार्टी को छोड़कर चले गए , यह कांग्रेस पार्टी की नालायकी के कारण है। अब केवल मात्र बयान बाजी कर कांग्रेस के नेता अपनी खींच मिटाने की प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर है, इसको कांग्रेस पार्टी मानने को तैयार ही नहीं है। अब हाल ही में गंगूराम मुसाफिर कांग्रेस में आना चाहते थे पर कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रभारी ने चिट्ठी काट उनको रोक दिया, अब यह भी अंतर्कलह का एक भाग है। कांग्रेस पार्टी के राज्य सह प्रभारी तजिंदर बिट्टू ने भी अपनी दुख भरी गाथा जनता के समक्ष रखी की किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी में घुठन का माहौल है। कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है जिसके अंदर कोई भी सवारी नहीं करना चाहता।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed