कांगड़ा : समेला में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 15 घायल

कांगड़ा : कांगड़ा स्थित समेला सुरंग के पास श्रद्धालुओं को लेकर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच रास्ते में पलटी बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही यहां लगे जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों को आशिंक चोटें आई हैं और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों का इलाज टांडा अस्पताल में जारी है। यात्री उत्तर प्रदेाश के रहने वाले हैं और वे वैष्णोदेवी की यात्रा के बाद कांगड़ा मंदिर में दर्शनों के बाद ज्वालामुखी जा रहे थे। बीच रास्ते में बस की प्रेशर पाइप फट गया और बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकराने की काफी कोशिश की, इतने में बस पलट गई।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यूपी के रहने वाले यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मामले की जाँच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed