जिला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंसतपुर में कांग्रेस समर्थित बीडीसी का कब्जा

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर किया पलटवार, कहा- अच्छा रहेगा अगर मंडी से भाजपा की प्रत्याशी मुद्दों पर करें बात; , वह क्या खाती हैं इससे प्रदेश की जनता को कोई लेना देना नहीं है

मण्डी: मण्डी संसदीय से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो शेयर करते  हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा मनाली में आई थी। मनाली में अपना घर बताने वाली कंगना कांग्रेस को कोसने के बजाय उस पर बात करती तो बेहतर होता। भगवान राम उन्हें जल्द सदबुद्धि दें। वह क्या खाती हैं और मुंबई में क्या पीती हैं। हिमाचल की जनता को इससे कुछ लेना देना नहीं है। न ही यह हिमाचल के मुद्दे हैं। खाने पीने के बजाय कंगना मुद्दों पर बात करें तो बेहतर रहेगा। मनाली की जनसभा में कंगना ने जिस भाषा शैली का प्रयोग किया है वह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। अब तक देवभूमि में ऐसी शब्दावली का प्रयोग नहीं हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed