शिमला : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी (एचएएस) संघ द्वारा दो एचएएस अधिकारियों, अरूण शर्मा निदेशक कला भाषा एवं संस्कृति तथा रामेश्वर शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन के सम्मान में आज यहां विदाई समारोह का आयोजन किया गया, यह दोनों अधिकारी 31 मार्च, 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
संघ ने अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के लिए विभिन्न पदों पर दी गई सेवाओं की सराहना की। संघ के महासचिव राम कुमार गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। जे.आर. कटवाल, राकेश शर्मा, डॉ. एम.पी. सूद तथा राजेश शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और सेवानिवृत्त अधिकारियों के लम्बे, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
संघ के पदाधिकारी डी.सी. राणा, डॉ. डी.के. गुप्ता, नीरज कुमार, विकास सूद, हिमिस नेगी, शशि ठाकुर, सोनिया, अश्विनी शर्मा, डी.सी. नेगी और जितेन्द्र सांजटा के अतिरिक्त प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।