पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को भेजा उनके घर को कोविड केयर सेंटर बनाने का प्रस्ताव

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजा 5 करोड़ के मानहानि का नोटिस

कांगड़ा: भाजपा में शामिल हुए धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है। पांच पेज का यह नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। नोटिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार सुधीर शर्मा पर कीचड़ उछाला है। कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है।  सुधीर शर्मा की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुधीर शर्मा पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की है। मुख्यमंत्री के बयान बकायदा अखबार और टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। उनके बयान से सुधीर शर्मा की छवि, प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है। भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों ऐसे बयान दे रहे हैं, जो बेहद हास्यास्पद हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आज भी युवा कांग्रेस के प्रधान की तरह ही बातें करते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को पांच करोड़ रुपए का नोटिस भेजने के बाद सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो बातें कहते हैं, उसके सबूत उन्हें जनता के सामने रखने चाहिएं। मुख्यमंत्री बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वे निजी फंक्शन में इन्वेस्टर मीट के नाम पर दुबई क्यों गए। उनके दुबई दौरे पर सरकारी खर्च क्यों हुआ। बद्दी के भीतर एक महीने से कई उद्योगों की दोगुनी कीमतों पर खरीद-फरोख्त हो रही है, इसके लिए धारा 118 की अनुमति आवश्यक होती है, जिस पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर हैं। उस पर सीएम क्या जवाब देंगे। प्रदेश को मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए केंद्र से 100 करोड़ रुपये मिले थे, उसे क्यों लौटाया जा रहा है। अतिरिक्त लोन क्यों लिया जा रहा है। इन सब बातों का सीएम को जनता के समक्ष जवाब देना होगा। सुधीर ने कहा कि सबूत मुख्यमंत्री के पास नहीं, हमारे पास हैं और जल्द सबके सामने रखेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed