राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष व सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा

सीएम सुक्खू लगा रहे हैं मनघड़ंत आरोप – राजेंद्र राणा

कुटलैहड़ : मुख्यमंत्री सुक्खू के विधायकों की खरीद-फरोख्त के बयान पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने पलटवार किया है। कहा कि यदि सीएम के पास सुबूत हैं तो जनता के सामने रखें और कोर्ट में पेश करें। उन्होंने मुख्यमंत्री को अच्छे डॉक्टर के पास चेकअप करवाने की सलाह दी। कहा कि सीएम सुक्खू को शनिवार को 10 बजे से पहले कोर्ट से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस तैयार कर लिया गया है। इस मामले को अब कोर्ट में ही लड़ा जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री पर मानहानि का दावा, क्रिमिनल केस और सिविल सूट किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस तरह की संस्कृति नहीं थी। पूर्व विधायक व कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी को पीटने की बात की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में किसी भी विधायक ने इस तरह से बयान नहीं दिए हैं। सभी नौ विधायक अब इस लड़ाई को कोर्ट में लड़ेंगे। सीएम सुक्खू मनघड़ंत आरोप लगा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed