विक्रमादित्य सिंह बोले- मंडयाली बोली में दिल जीतने की कोशिश कर रहीं कंगना, लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला

मण्डी: कांग्रेस के मण्डी संसदीय संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह कंगना भी मंडयाली बोली में दिल जीतने का कोशिश कर रही हैं, लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कंगना से पूछा कि मंडी की बेटी होने के नाते उन्होंने आपदा के दौरान क्या किया?

भाजपा ने मायानगरी से नेता को बुलाया है, उनका मान सम्मान है। कंगना रणौत उनकी बड़ी बहन हैं, पर हिमाचल में दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। इज्जत चाहिए तो इज्जत करना भी सीखिए। हिमाचल की संस्कृति किसी पर भी टिक्का टिप्पणी का आदेश नहीं देती है। कीचड़ सब ओर उछलेगा। एक प्रश्न के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि फिलहाल प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। प्रतिभा सिंह मौजूदा सांसद हैं। अब हाईकमान क्या निर्णय लेती है, इसका इंतजार है। कंगना के तंज पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने रेस्ट करना है या नहीं, यह प्रदेश की जनता तय करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कमजोर कड़ी को समझने की जरूरत है। हवा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा जाएगा, बल्कि रणनीति और टीम वर्क से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता 10-10 भाजपा कार्यकर्ताओं पर भारी है। बस जज्बा होना चाहिए। उन्होंने बुधवार को मंडी शहर में बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed