कांग्रेस नेताओं ने सरकार के पूरे 5 साल चलने का किया दावा

शिमला: प्रदेश में राजनीतिक के तनातनी मौहल में आज आखिरकार कांग्रेस के 6 बागी सहित 3 निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।  ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में एक नई विसात शुरू हो गई है। वहीं  आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक संजय रत्न ने शिमला में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान शिमला भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस नेताओं ने सरकार के पूरे 5 साल चलने का दावा किया।

यादवेंद्र गोमा ने कहा विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में 40 विधायकों वाली कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। लेकिन बीजेपी इसमें सफल नहीं हो सकी। अभी 34 विधायक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ऐसे में कांग्रेस की सरकार अपना पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेगी। यादवेंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के डबल इंजन के दावे को ठुकरा कर कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ जिताया था। भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पूरी तरह असफल रही थी। ऐसे में जनता ने कांग्रेस को अपना भारी समर्थन दिया था और पार्टी के 40 विधायक चुनकर विधानसभा चुनकर पहुंचे थे। पार्टी की जब इतने विधायक चुनकर आते हैं तो उनकी कुछ अपेक्षाएं होती है। विधायक मंत्री और मंत्री मुख्यमंत्री बनने की चाहत होती है, लेकिन सबकी इच्छाएं पूरी नहीं होती है। उन्होंने कहा जो 6 बागी भाजपा में शामिल हुए है। उन सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिला था। इसमें तीन लोग पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। ऐसे ने इन लोगों का ये कहना की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है, ये सभी निराधार आरोप हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed