‘‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’ करेगा कांग्रेस और वांमपंथियों का देशद्रोहियों के साथ के गठबन्धन का पर्दाफाश

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को सी.टी.ओ. शिमला से ‘‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’’ की शुरूआत की। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर की अध्यक्षता हुआ जिसमें प्रदेश भर से सैंकड़ों कार्यकर्ता भाग लिया। भारी बारिस एवं तूफान में भाजयुमो सैंकड़ों कार्यकर्ता ने तिरंगा थामे हुए दो घण्टे तक तारघर से लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक ‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’ निकालकर देशद्रोही ताकतों और उनके साथ खड़े समर्थकों विशेष कर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, आनद शर्मा, सीता राम यचूरी, अरविन्द की खिलाफ नारेबाजी कर उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

इस मौके भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत्म करने की साजिश रचने में लगी हुई है। यह बात इशरत जहां केस से साबित हो चुकी है। किस प्रचार से देश की खुफिया एजैन्सियों द्वारा तैयार रिपोर्ट एवं हलफनामे को बदल कर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक गम्भीर साजिश रची गई ताकि नरेन्द्र मोदी को इशरत जहां केस में आरोपी बनाया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा भाजयुमो के कार्यकर्ता देश की आम जनता से मांग करते हैं कि ऐसी देशद्रोही पार्टी के नेताओं को सबक सिखाकर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में अपना सहयोग दें। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब देश के सैनिक देश की सुरक्षा के लिए शहादत देते हैं तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी एवं वामपंथी नेताओं को उनके परिवारों से मिलने का समय नहीं होता है, परन्तु जब दिल्ली के अन्दर जेएनयू विश्वविद्यालय में देश के टुकड़े-टुकड़े करने तक जंग जारी रखने वालों के साथ कंघा-कंघा मिलाकर राहुल गांधी खड़े होकर साथ देता है और जब देश की केन्द्र सरकार देशद्रोहियों के ऊपर देशद्रोह का मामला दर्ज करती तो इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ा जाता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता देश के कोने-कोने पर मोदी सरकार की विकास योजनाओं एवं तिरंगा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तथा गुजरात से लेकर अरूणाचल प्रदेश जाएगा और कांग्रेस और वांमपंथियों का देशद्रोहियों के साथ के गठबन्धन का पर्दाफाश करेगा। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो हिमाचल प्रदेश, अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में लेकर जाएगा और कांग्रेस एवं वामपंथियों देश विरोधी सोच कड़ा विरोध करेगा।

इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र अत्री, हिमाचल भाजयुमो प्रभारी महेश चौहान, रा. सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा, शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज, विधायक हंस राज, विक्रम जरियाल, जिला भाजपा शिमला के अध्यक्ष संजय सूद, भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, जिलों एवं मण्डल के अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *