राहुल गांधी की यात्रा को नॉर्थ ईस्ट राज्यों में मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा में घबराहट – प्रेम कौशल

शिमला: असम में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘ पर भाजपाई गुंडों द्वारा किए गए हिंसक हमले की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पार्टी पार्टी मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल के हवाले से जारी ब्यान में कहा कि राहुल गांधी के नेतृव में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नॉर्थ ईस्ट राज्यों में मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा में घबराहट है और उसी के चलते यात्रा में शामिल पार्टी नेताओं को डराने के मकसद से इस प्रकार के हमले को अंजाम दिया गया।प्रदेश कांग्रेस ने आसाम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी को गरीफतार  करने की धमकी को तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि भाजपा की धमकियों से राहुल गांधी के नेतृव में देश में सद्भावना,भाईचारे और न्याय का संघर्ष रुकने बाला नहीं है और पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ हैं, उनका यह संघर्ष भाजपा की ऐसी ही आलोकतांत्रिक मानसिकता तथा तानाशाहीपूर्वक कार्यप्रणाली के विरुद्ध देशवासियों को जागृत करने का एक सार्थक अभियान है  जो निश्चित तौर पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
प्रेम कौशल मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस

सम्बंधित समाचार

Comments are closed