प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव के लिए पार्टी के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों सोलन, धर्मशाला, पालमपुर व मंडी में महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सोलन,  पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली को धर्मशाला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को पालमपुर व विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्प राज शर्मा को नगर  निगम मंडी के  लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed