कांगड़ा: धारकंडी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित – पठानिया

दो दिन के प्रवास में 25 किमी का पैदल सफर तय कर लोगों की सुनी समस्याएंबोले, सुखुघाट में मॉर्डन आंगनबाड़ी, पलोथा को मिलेगा पंचायत का भवन

धर्मशाला:  शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नई सुविधाओं के विकास पर फोकस के साथ काम होगा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

वीरवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की पलोथा पंचायत में मोबा, लंगा, पौलुन, पलोथा, सुखुघाट, चमियारा, दुल्ली में विकास कार्यां का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं भी सुनीं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वे सातों दिन 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध हैं तथा शाहपुर विस के कठिन भूगौलिक परिस्थितियों वाले धारकंडी क्षेत्र में बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में नए दृष्टिकोण के साथ, नई गति से काम किया जाएगा।

विधायक ने दो दिन में धारकंडी क्षेत्र में 25 किमी का पैदल सफर किया तय

विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए दो दिन में 25 किमी का सफर तय किया तथा विकास कार्यों का जायजा भी लिया। विधायक केवल सिंह पठानिया का दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने जोरदार स्वागत भी किया।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी सड़क सुविधा, पलोथा को पंचायत भवन

विधायक केवल सिंह पठानिया ने चानोघाट से सुखुघाट तथा कूट चमियारा से सुखुघाट तक चार किलोमीटर तक शीघ्र सड़क निर्मित की जाएगी। नोली,बरलेह, चानोघाट,लंगा पलून पलोथा सुखुघाट सड़क की वन विभाग से स्वीकृति के लिए फाइल भेज कर स्वीकृति करवा के जल्दी से जल्दी इन गाँवो को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लांगा में प्राइमरी स्कूल के कमरों की मरम्मत तथा बच्चों के लिए पार्क में झूले लगाने के लिए विधायक निधी से दो लाख स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि सुखुघाट में मॉर्डन आंगनबाड़ी तथा पलोथा पंचायत का भवन तथा पलून में युवाओ के लिए मैदान बनाया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed