बेंगलुरु में मनाया “हिमाचली संगम 2023”

बेंगलुरु में हिमाचली संस्कृति का रंगारंग उत्सव

शिमला: बेंगलुरु में बसे हिमाचलियों ने हिमाचली संगम-2023 का भव्य आयोजन किया। हिमाचलियों ने इस संगम में जहां पहाड़ी कल्चर की छटा बिखेरी वहीं पहाड़ी खाना और गाना का भी खूब चला, जिसका हर किसी ने खूब आनंद उठाया।हिमाचली इन बेंगलुरू ग्रुप के संस्थापक दिनेश राणा, सन्नी शर्मा, अश्विनी शर्मा, अनुराग धीमान और कंचन ठाकुर ने कहा कि वह अपने भविष्य के आयोजनों को बेहतर बनाएंगे और हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

इस कार्यक्रम में बेंगलुरु में रहने और काम करने वाले 500 से अधिक हिमाचली व्यक्तियों ने भाग लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया। इस दौरान मुख्य आकर्षण पारंपरिक हिमाचली धाम था, जिसका जमीन पर बैठकर आनंद लिया गया। खास बात यह थी कि इस धाम को पकाने वाले बोटी भी हिमाचल से बुलाए गए थे। धाम का लुत्फ उठाते हुए पहाड़ी डांस और लोक नृत्य प्रदर्शन भी खूब किया गया। पारंपरिक धाम के अलावा मास्टर शेफ प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में विभिन्न हिमाचली व्यंजनों की तैयारी की विशेषता थी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को सम्मानित किया गया। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed