रिकेटेशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से होता है स्क्रब टाइफस

शिमला: स्क्रब टाइफस से 1 और की मौत, मृतकों की संख्या 9 पहुंची

शिमला: शिमला आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से सोमवार को जिला शिमला के कोटखाई की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की स्क्रब टायफस से मौत हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल में अब तक इस बीमारी से मरने वालों संख्या नौ पहुंच गई है। इसमें छह महिलाएं, एक बच्ची और दो पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में अब तक 968 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 295 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed