मणिमहेश यात्रा : हार्टअटैक से अमृतसर के श्रद्धालु की मौत

चंबा: डल झील में 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, मणिमहेश यात्रा शुरू

चंबा: मणिमहेश में जन्माष्टमी के मौके पर 20 हजार शिव भक्तों ने डलझील में आस्था की डुबकी लगाई। छोटे शाही स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। बुधवार दोपहर बाद 3:38 बजे से लेकर गुरुवार शाम 4:15 बजे तक स्नान के लिए शुभ मुहूर्त था। इस शुभ मुहूर्त में हजारों शिव भक्त आस्था की डुबकी लगाने के लिए डल झील पहुंचे।  23 सितंबर को बड़ा शाही स्नान होगा। बड़ा शाही स्नान होने तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण नहीं होने पर श्रद्धालु को यात्रा से वापस भी किया जा सकता है। नागरिक उपमंडल अधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि छोटे न्हौण पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed