हिमाचल: सेल्फी लेते ब्यास नदी में गिरा पर्यटक..

कांगड़ा: बनेर खड्ड में डूबे मां-बेटा…..

हिमाचल: प्रदेश के कांगड़ा में बनेर खड्ड में मां-बेटा डूब गए। फरीदाबाद से ब्रजेश्वरी माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। माथा टेकने के बाद दोनों बाण गंगा में नहाने चले गए। इस  दौरान दोनों बनेर खड्ड में डूब गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाण गंगा-बनेर खड्ड में नहाते समय मां-बेटा डूब गए। मृतकों की पहचान सरिता पत्नी सुखबीर सिंह व आकाश पुत्र सुखबीर सिंह निवासी रसूलपुर, जिला फरीदाबाद के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 लोगों ग्रुप ब्रजेश्वरी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए आया हुआ था, जिसमें सरिता, उसका बेटा आकाश, सरिता की 2 बहनें कमलेश व गीता शामिल थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग बाण गंगा जोकि बनेर खड्ड में स्थित स्थान है, उसमें आस्था के चलते नहाने चले गए। नहाते हुए आकाश पानी में डूब गया तो उसकी मां अपने बेटे को बचाने उसके पीछे गई लेकिन बेटे को बचाते हुए वह भी डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त मां-बेट को खड्ड से निकाल कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed