मुख्यमंत्री ने की इन्दिरा गांधी को उनके जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को उनकी 98वीं जयन्ती के अवसर पर अपनी तथा प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगी मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गान्धी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, बहुउद्देशीय ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठाानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव  नन्द लाल, महापौर नगर निगम शिमला संजय चौहान, उपमहापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर, हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलीलउल्ला, पूर्व विधायक आदर्श सूद, रामसिंह, पूर्व महापौर जैनी प्रेम, नगर निगम के पार्षदगण, पूर्व पार्षद, उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक डी.डब्ल्यू नेगी, आयुक्त नगर निगम पंकज राय, शहर के प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा स्कूली बच्चों ने इन्दिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने धार्मिक भजन एवं देश भक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *