जोगिंदरनगर : बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, 3 घायल

जोगिंदरनगर : (विजय भारद्वाज ) : सरकाघाट राज्य मार्ग पर मकरीड़ी के समीप एक बोलेरो गाड़ी 100 फुट से अधिक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोगों समेत एक बच्ची घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना उस समय घटी जब एक बोलेरो गाड़ी न. एचपी29बी3222 लांगणा से नेरी होते हुए जोगिन्दरनगर की ओर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मकरीड़ी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 3 लोग समेत एक बच्ची सवार थी जो दुर्घटना में घायल हो गए।

उपतहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने घटना का पता लगाते ही तुरंत प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ मौके का दौरा किया और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी मकरीड़ी में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार 3 लोगों में एक बच्ची शामिल थी। घायलों में गोपाल सिंह पुत्र केदारनाथ 60 वर्षीय, सीमा देवी पत्नी आयुष 30 वर्षीय, अनबाया पुत्री आयुष 5 वर्षीय है, जोकि लांगणा समौण के निवासी हैं। जबकि चालक कालिदास पुत्र चुन्नीलाल निवासी अलमरा का है। सीमा व उसकी पुत्री मकरीड़ी पीएचसी में उपचारधीन हैं। वहीं गोपाल और कालिदास को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जोगिन्दरनगर अस्पताल रैफर किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेन्दर नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed