हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष इशान अख्तर को मिला शान-ऐ-भारत अवार्ड

शिमला: जिला बिलासपुर के समाजसेवी एव हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष इशान अख्तर को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, करने पर मनाली में मिला शान-ऐ-भारत अवार्ड  मनाली में आयोजित हिमाचल एकता मंच द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह  बिलासपुर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता ईशान अख्तर को शान ए भारत अवार्ड से नवाजा गया विभिन्न सामाजिक ऐसोशिएशनों के साथ मिलकर समाज में फैली कुरितियो को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा अग्रसर रहते है। गौरतलब है कि ईशान अख्तर पिछले कई वर्षो से समाजिक बुराईयों को जड़ से उखाडऩे के लिए प्रयासरत हैं तथा ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इशान अख्तर को भारत सरकार, राज्य सरकार व सीबीआई डायरेक्टर भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा जापान व चीन देश में अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके साथ पाँच बार राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इशान अख्तर ने बताया कि वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं ओर अब तक वे उन्ही के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इशान ने बीएड,पर्यटन प्रबंधन व प्रशाशन में एम फील कर रखा है। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में मास्टर डिग्री की है तथा सामाजिक क्षेत्र में ही इग्नू से पीएचडी भी कर रहे हैं। इशान अख़्तर बिलासपुर के पर्यटन के विकास पर किताब भी लिख चुके हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *